आखिरकार सिक्किम से सटी चीन सीमा पर स्थित नाथुला दर्रा सोमवार को उस एतिहासिक घड़ी का गवाह बना, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। चार दिन पूर्व सिक्किम के नए रास्ते से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना हुए तीर्थयात्रियों के समूह ने भोलेनाथ का जयघोष करते हुए नाथुला दर्रा पार कर चीन सीमा में प्रवेश किया। सोमवार को प्रातः 7.30 बजे राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर दर्रे से रवाना किया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ तीर्थयात्रियों ने पैदल ही दर्रा पार किया। चीन सीमा में उनका चीनी अधिकारियों ने स्वागत किया व नियमों की जानकारी दी। इसके बाद यात्रियों को पहले से तैयार चीनी वाहन से आगे की यात्रा पर रवाना कर दिया गया। दल के चार जुलाई को वापस लौटने का कार्यक्रम है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।