प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जाएंगे, जहां वह शहरी इलाकों में विद्युत पारेषण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक योजना का शुभारंभ करेंगे। मोदी पहले झारखंड जाएंगे और हजारीबाग जिले में एक कृषि अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखेंगे।इसके बाद दोपहर में वह वाराणसी पहुंचेंगे और एकीकृत विद्युत विकास योजना को लांच करेंगे। ऊर्जा मंत्रालय की इस योजना का उद्देश्य शहरी इलाकों में विद्युत पारेषण और बिजली आपूर्ति को मजबूती प्रदान करना है।अधिकारियों ने बताया कि आईपीडीएस लोगों को अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए मंत्रालय द्वारा की गई पहल है। आईपीडीएस योजना के तहत उत्तर प्रदेश को 1,067 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है, जिसमें से 572 करोड़ रुपए अकेले वाराणसी के लिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।