आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री की मन की बात आज
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी पर एक बार फिर मन की बात कार्यक्रम के तहत देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह नौवां मौका होगा, जब वह जनता से अपने मन की बात करेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन के दौरान वह ललित मोदी मामले पर भी अपने विचार रख सकते हैं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीन अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अंतिम बार वह इस कार्यक्रम में 30 मई को लोगों से मुखातिब हुए थे। इसमें उन्होंने वन रैंक वन पेंशन एवं बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों के बारे में विचार व्यक्त किए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।