आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम को सिंगापुर भेजा है ताकि लेटर रोगेटरी (एलआर) में तेजी लाई जा सके. गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे की संलिप्तता का विवाद सामने आने के बाद सरकार का यह पहला बड़ा कदम है. प्रवर्तन निदेशालय ने सिंगापुर को एलआर लिखा है. प्रवर्तन निदेशालय पिछले दो साल से इस मसले पर कोई खास एक्शन नहीं ले रही थी, जबकि 2013 में ब्रिटेन ने भारत से रिवाइज्ड एलआर मांगा था. आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ब्रिटेन में ठहरे हुए हैं, जबिक भारत सरकार ने 2010 में उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया था. अब संशोधित एलआर इस हफ्ते ब्रिटेन को भेजा जाएगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।