राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को मणिपुर में सेना पर हुए हमले के मास्टरमाइंड एनएससीएन (के) के क्षेत्रीय कमांडर खुमलो अबी अनाल को गिरफ्तार कर लिया। 4 जून को हुए इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे। एनआईए के अनुसार, अनाल को मणिपुर के चंदेल जिले से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि म्यांमार से सटे चंदेल जिले के पाराओलोंग गांव में एनएससीएन के आतंककारियों ने 6 डोगरा रेजिमेंट के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।हमले के बाद सेना के विशेष दस्ते ने आतंकी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए म्यांमार की सीमा के अंदर घुसकर कई आतंककारियों को मार गिराया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।