केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के करीब 10 लाख जवानों के लिए रोजाना योग करना अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पैरा मिलिट्री फोर्सेज को जारी निर्देश में कहा गया है कि बॉर्डर चैकियों और नक्सली हिंसा प्रभावित इलाकों में भी तैनात जवानों के लिए रोजाना योग करना जरूरी है। यह भी कहा गया है कि निर्देश का पालन किया जाए और एक्शन टेकेन रिपोर्ट सौंपी जाए। हाल ही में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, एनएसजी और असम राइफल्स के जवानों को रोज योग करना होगा। ये सभी गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं। इन सभी बलों के महानिदेशकों (डीजी) को निर्देश का पालन करवाने को कहा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।