जारी हैं ललित मोदी के खुलासे
(India)
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक के बाद एक खुलासे किए जा रहे हैं. सोनिया गांधी और वरुण गांधी के बाद अब उन्होंने बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल को इस विवाद में लपेट लिया है। आज सुबह तड़के किए ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि सुधाशुं मित्तल बताएं कि उनके हवाला कारोबारी विवेक नागपाल से क्या संबंध हैं? इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेक्रेटरी ओमिता पॉल्स का भी नागपाल से संबंध बताया था.ललित मोदी ने ट्विटर पर नई पार्टी बनाने का ऐलान करके सबके चैंका दिया है. उन्होंने ट्विटर पर अपील की है कि जो भारतीय राजनीति को स्वच्छ बनाना चाहते हैं, वे उनकी पार्टी से जुड़ सकते हैं. इस संगठन के लिए उन्होंने एक जगह पार्टी और एक जगह एनजीओ शब्द का जिक्र किया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।