अमरनाथ यात्रा आज से शुरू
(India)
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन की शुरुआत आज से हो रही है जो अगले 59 दिनों तक चलेगी. इस सालाना यात्रा के लिए सवा दो लाख श्रद्धालुओं ने एडवांस रजिस्ट्रेशन करवाया है. बताते चलें कि अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3,978 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. तीर्थयात्री दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम और उत्तरी कश्मीर के बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा तक पहुंचते हैं. पहलगाम वाले रास्ते से होकर अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए 34 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है, जो चार दिन में पूरी होती है, जबकि बालटाल के रास्ते मंदिर तक पहुंचने में मात्र एक दिन का समय लगता है. यह सफर 14 किलोमीटर लंबा है. जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल एन.एन वोहरा और केंद्रिय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह 9.30 बजे बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे और इसी के साथ पहली पूजा भी होगी जिसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाकचैबंद है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।