भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए तरस रही जनता का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। दिल्ली के महिपालपुर इलाके के लोगों नें सड़क जाम कर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने अपनी पानी की समस्या के लिए जल बोर्ड में कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उन्होने केजरीवाल के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस वजह से काफी समय तक ट्रैफिक भी जाम रहा। इस बीच स्थानीय विधायक देवेन्द्र शेहरावत भी लोगों को समझाने के लिए जनता के बीच पहुंच गए। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी भी नहीं सुनी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।