कारगिल शहीदों को याद कर रहा है कृतज्ञ राष्ट्र
(India)
कारगिल युद्ध में भारत की जीत ‘विजय दिवस’ की 15वीं सालगिरह का जश्न आज से शुरू हो गया है. द्रास में कारगिल वार मेमोरियल पर सेना के जवान, अधिकारी, पूर्व सैनिक और आम लोग उन वीर सैनिकों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे. दूसरी ओर, दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और तीनों सेना के प्रमुखों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.रक्षा मंत्री पर्रिकर और सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह के द्रास पहुंचने की भी उम्मीद हैं. विजय दिवस को लेकर समारोह 20 जुलाई को ही शुरू हो गया है, लेकिन मुख्य कार्यक्रम रविवार और सोमवार को है. आज शाम द्रास में एक पाइप बैंड और ब्रास बैंड की धुन का प्रदर्शन होगा, जिसके बाद बीटिंग र्रिटीट समारोह होगा. पूर्व सैनिक भी पहुंचे इस बीच, वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर करीब 700 पूर्व सैनिकों की धौलाकुआं इलाके से शुरू हुई दौड़ भी इंडिया गेट पहुंची.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।