कभी महासागरों में आज की दुनिया से 2000 गुना ज्यादा सोना था!
(India)

महासागरों में 3.5 अरब वर्ष पहले कितना सोना मौजूद था, यह पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने एक नई तकनीक खोजी है। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया स्थित एआरसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ओर डिपॉजिट्स (सीओडीईएस) के शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक श्टाइम कर्व सीरिजश् तैयार की है जो अतीत में महासागरों की स्वर्ण संपदा की जानकारी देगी। सीओडीईएस के आंकड़ों के अनुसार तीन अरब वर्ष पहले महासागरों में आज की दुनिया से 2000 गुना ज्यादा सोना था। केंद्र के निदेशक प्रोफेसर रॉस लार्ज के अनुसार, श्एक समय था जब दुनिया का सबसे ज्यादा सोना दक्षिण अफ्रीका की विटवाटर्ससैंड घाटी में मौजूद था। अगले चार करोड़ वर्षों तक यह सोना महासागरों में ही रहा, जिससे कई भंडार तैयार हुए थे।श् शोधकर्ताओं का मानना है कि पृथ्वी की उथली सतह पर बनने वाले सोने का परोक्ष असर महासागरों में मौजूद सोने के भंडार पर भी पड़ा था। इसका मतलब यह कि महासागरों के स्वर्ण और धरती पर पाए जाने वाले सोने की तारीख आपस में मिलती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।