आज सार्वजनिक होंगी नेताजी से जुड़ी फाइलें
(India)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़ीं फाइलों को पश्चिम बंगाल सरकार आज पब्लिक करेगी। मंगलवार को ये फाइलें कोलकाता की राइटर्स बिल्डिंग पहुंचाई गईं हैं जहां इन्हें डिजिटलाइज्ड किया गया है। डॉक्युमेंट्स के हवाले से कहा गया है कि 1948-49 में ब्रिटेन और अमेरिका की इंटेलीजेंस एजेंसियों का यह मानना था कि नेताजी जिन्दा थे और उन्होंने साऊथ-ईस्ट एशिया में हुए कई कम्युनिस्ट रिवोल्युशंस में अहम रोल निभाया था।अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इनमें से कुछ डॉक्युमेंट्स में नेताजी की प्लेन क्रैश में हुई मौत के दावे पर सवाल उठाया गया है। ये फाइलें 1937 से 11947 के बीच की हैं। कुछ फाइलों में 300 पेज तक हैं। कुछ फाइलों में हाथ से लिखे नोट्स भी हैं। बताया जा रहा कि इन्हीं फाइलों में वो लेटर्स भी हैं जो नेता जी और उनके भाई शरत चंद्र बोस ने एक-दूसरे को लिखे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।