मोदी के दौरे को लेकर गोड्डा में तैयारियां
(India)
आगामी दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी दीपक प्रकाश और सह प्रभारी संजय सेठ आज गोड्डा पहुंचे। गोड्डा पहुंचकर नेता ने स्थानीय किसान भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रणनिति बनायी। प्रेस को सम्बोधित करते हुए नेता ने बताया प्रधान मंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम जनता भी अति उत्साहित है। भीड़ के के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पिछली सारी रिकॉर्ड इस बार टूटेगा।।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।