विकास से वंचित लोग करेंगे मतदान का बहिष्कार
(India)
देश की आजादी के 68 साल बीतने पर भी विकास नहीं होने पर औरंगाबाद विधानसभा के शाहपुर गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार का फैसला लिया है। यह फैसला लेने के बाद ग्रामीणों ने एक जूलूस निकालकर स्थानीय निवर्तमान विधायक सह पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह के खिलाफ जमकर नारे लगाये।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चुनाव के दौरान तो उन्होने रामाधार सिंह की बातो पर यकीन कर उन्हे अपना विधायक चुन लिया था लेकिन उन्होने गांव के विकास के प्रति कोई ध्यान नही दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।