सोमनाथ भारती को दो दिन की पुलिस हिरासत
(India)
घरेलू हिंसा का आरोप झेल रहे एएपी के विधायक सोमनाथ भारती को कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया था। आज उन्हें द्वारका कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सोमनाथ भारती मामले में पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मांगी थी। गिरफ्तारी से बचते फिर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि पहले भारती सरेंडर करें इसके बाद ही उनकी याचिका पर सुनवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के कुछ घंटों बाद सोमनाथ भारती ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आपको बता दें कि भारती की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।