आईएनएस कोच्चि आज नौसेना में शामिल होगा
(India)
सबसे बड़ा और शक्तिशाली विध्वंसक पोत आईएनएस कोच्चि बुधवार को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएगा। 26ः11 के मुंबई हमले के बाद पश्चिमी समुद्र तट को सुरक्षित बनाने का यह सेना का सबसे बड़ा कदम है। इससे हिंद महासागर में देश का दबदबा बढ़ेगा। तीन हजार करोड़ की लागत वाला 7500 टन विस्थापन क्षमता का यह जहाज मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड पर बनाया गया है। यह अपनी श्रेणी के दुनिया के सबसे बेहतरीन विश्वंसक जहाजों में से एक है। इसमें लगा इजराइल निर्मित एमफ-स्टार रडार सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित टारगेट को पकड़ सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।