एक सप्ताह के दौरे के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री
(India)
पीएम नरेंद्र मोदी आयरलैंड और अमेरिका के अपने एक सप्ताह के दौरे के बाद मंगलवार को देर रात दिल्ली पहुंच गए। मोदी एयर इंडिया के अपने ऑफिसियल प्लेन से देर रात राजधानी दिल्ली पहुंचे। वह न्यूयार्क से सुबह पांच बजकर तीस मिनट पर रवाना हुए थे। वह नई दिल्ली आने से पहले फ्रैंकफर्ट में भी रुके थे। दिल्ली के पालम टेक्नीकल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएमओ के ऑफिसियल अकाउंट से ट्वीट कर यात्रा को सक्सेसफुल बताया और इसे भारत के लिए अच्छा अवसर भी कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।