14 अक्तूबर को नेताजी के परिजनों से मिलेंगे मोदी
(India)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिजनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अक्तूबर को मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बात की जानकारी दी गयी है। प्रधानमंत्री से मिलने वालों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर किताब लिखने वाले अनुज धर और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक गांगुली सहित कुल 50 प्रतिनिधि रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नेताजी के परिजनों से मिलने की इच्छा जतायी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।