रेलवे का नया टाइम-टेबल आज से देशभर में लागू हो गया है. इसी फेरबदल के साथ रेलवे ने अक्टूबर से 90 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर उन्हें सुपरफास्ट श्रेणी में कर दिया है. पहले से मौजूद कई ट्रेनों की रफ्तार को इस तरह से बढ़ाने के निर्देश के चलते इस तरह की ट्रेनों में सफर कर रहे लोगों के यात्रा समय में 10 मिनट से लेकर 2 घंटा 35 मिनट तक की कमी आएगी. दिल्ली और मुंबई के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि इन दोनों जगहों के बीच चलने वाली गाड़ियों की रफ्तार में इस तरह से इजाफा किया जा रहा है कि लोगों को पहुंचने में देर ना हो.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।