प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को एक साल पूरा
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाईगीरी नित नए मुकाम हासिल कर रही है. इसी के तहत दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सफाई की धुन सिंगथॉन और पुरस्कारों का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में देश के संगीत के सबसे बड़े सितारे अपने सरगम के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे, वहीं प्रधानमंत्री खुद क्लीन इंडिया अवॉर्ड्स के विजेताओं को सम्मानित करेंगे. क्लीन इंडिया अवॉर्ड्स के लिए 13 कैटेगरीज बनाई गई हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।