पांच अक्टूबर को लिपिका को भी उपस्थित रहने के निर्देश
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी लिपिका मित्रा से पूछा है कि क्या वह अपने पति के साथ सभी विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की इच्छुक हैं? कोर्ट ने लिपिका को नोटिस भेजकर सोमवार तक जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई के लिए पांच अक्टूबर सुबह 10.30 बजे का समय निर्धारित किया। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ ने लिपिका को नोटिस भेज जवाब मांगा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।