गडकरी ने अपने विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी
(India)
मोदी सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने मंत्रालय से जुड़ें अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपना काम ठीक से करना हो तो करें नहीं तो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लें। गडकरी ने फाइलें दबाकर बैठने वाले बाबुओं से कहा कि वे भारत के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा हासिल करने के रास्ते में बाधा न बनें। रोज 100 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रहे राजमार्ग मंत्री ने कहा कि अधिकारियों की सुस्ती या लालफीताशाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सिस्टम को साफ करने के लिए ऐसे अधिकारियों को बाहर कर दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।