प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी कोर्ट में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। यह देश का पहला कोर्ट भवन है, जहां सौर ऊर्जा से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुवर दास, चीफ जस्टिस वीरेंदर सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इससे पहले खूंटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाषण दिया। सीएम ने कहा, पीएम ने दुनिया को ग्रीन एनर्जी का संदेश दिया। खूंटी में सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करने के लिए पीएम ने सहमति दी, इसके लिए पूरा झारखंड आभारी है। इससे पहले मोदी रांची हवाई अड्डे पर उतरे जहां से वह भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर से 10.11 बजे खूंटी के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आने का समय शुक्रवार को अचानक बदल गया। पहले उन्हें सुबह 10.15 बजे रांची पहुंचना था। अचानक नौ बजे सूचना आई कि प्रधानमंत्री 9.35 बजे ही रांची पहुंचेंगे। इसके कारण हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों को तत्काल हवाई अड्डे पर पहुंचने को कहा गया। राज्यपाल, सीएम और अन्य लोग भी 9.20 बजे तक हवाई अड्डे पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से 9.46 बजे रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।