एक साल पूर्व भारत के प्रधान मंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वछता अभियान के तहत पुरे देश को स्वच्छ रखने का आह्वाहन किया था। लेकिन इस एक साल में सीवान स्वछता अभियान से कोशो दूर रहा। ना ही सीवान के रेलवे जंक्शन पर सफाई है ! और ना ही सीवान शहर के किसी भी कोने में। सभी जगह गन्दगी व्याप्त है। यहाँ तक की सीवान के नगर परिषद् के सामने भी गन्दगी का भरमार लगा रहता है। सीवान रेलवे जंक्शन पर स्वछता अभियान की जाँच करने आए वाराणसी खंड के जीएम ने बताया की स्वच्छता अभियान लगातार चलता रहेगा। जबकी स्टेशन के बाहर गन्दगी का भरमार लगा हुआ है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।