एयरफोर्स इलाके में शिफ्ट होगा अखलाक का परिवार
(India)
इंडियन एयरफोर्स दादरी मामले में पीडित परिवार को सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स एरिया में ले जाना चाहती है। एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने गोमांस खाने की अफवाह पर एक एयरफोर्स कर्मचारी के पिता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को बदकिस्मती करार दिया है। राहा ने कहा कि एयरफोर्स इस परिवार को अपने इलाके में ले जाने की सोच रही है। गौरतलब है कि दादरी के पास ही इंडियन एयरफोर्स का हिंडन एयरबेस है जहां एयरफोर्स कर्मचारियों के परिवारों के लिए कॉलोनी भी बनाई गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।