वाराणसी में जुलूस के दौरान भड़की हिंसा
(India)
वाराणसी में संतों और अन्य स्थानीय लोगों द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और आगजनी में आठ पुलिस वालों समेत 12 लोग घायल हो गए। स्थिति को काबू में लाने के लिए अधिकारियों को कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू भी लगाना पड़ा। पथराव करने, पुलिस बूथ, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले करने के मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थिति के तनावपूर्ण बने होने के कारण सोमवार रात यहां अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया। प्रशासन ने आज स्कूल एवं कॉलेज बंद रखने के आदेश भी दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।