निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य है भारत-मोदी
(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में नेसकॉम द्वारा आयोजित इंडो जर्मन समिट में कहा कि वह देश में बिजनेस और इंडस्ट्री के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए उनकी सरकार त्वरित गति से इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अनुमति और क्लीयरेंस दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने निवेशकों की लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है, जीएसटी 2016 में लागू कर दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि वैश्विक नरमी के इस दौर में भारत निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य है। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय नीति तैयार की जा रही है, यह प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी होगी। वहीं, जर्मन चांसलर ने भारतीय उद्योगपतियों से जर्मनी में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जर्मनी में निवेश के लिए भारतीय निवेशकों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में विकास को लेकर डिजिटलाइजेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में लगभग 170 कंपनियां हैं। ये तथ्य दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों का प्रमाण है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।