उत्तर प्रदेश की राजनीति को झकझोर कर रख देने वाली गौतमबुद्धनगर में दादरी के बिसाहडा गांव की घटना की रिपोर्ट राज्य सरकार ने केन्द्र को भेज दी। केन्द्र ने गत एक अक्टूबर को राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। गत 28 सितम्बर की रात इस घटना में गौमांस की अफवाह पर भीड़ ने करीब 50 वर्षीय अखलाक की पीट पीट कर हत्या कर दी थी और उनके बेटे दानिश को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में गौमांस होने का जिक्र नहीं किया गया है और ना ही अखलाक की हत्या के स्पष्ट कारण ही दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गौमांस घर में रखे होने की अफवाह के बाद अखलाक को भीड ने मार दिया और उनके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्ट में अखलाक की हत्या के लिए किसी समूह या व्यक्ति को दोषी नहीं बताया गया है, केवल यह कहा गया है कि मामले की जांच जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।