मुंबई एयरपोर्ट के बाद अब मशहूर सोमनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मंदिर ट्रस्ट के नाम खत लिखकर यह धमकी दी गई है. खत बड़ौदा से पोस्ट किया गया है और गुजराती में लिखा गया है. ट्रस्ट ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट कर दिया. बम निरोधक दस्ते ने तुरंत पूरे मंदिर में खोजबीन की. हालांकि तलाशी में किसी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है. लेकिन पुलिस ने मंदिर और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।