भ्रष्टाचार के आरोप पर केजरीवाल ने अपने मंत्री को हटाया
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप पर अपने मंत्री आसिम अहमद को हटा दिया है। आसिम पर एक बिल्डर से छह लाख रुपए मांगने का आरोप है। आसिम दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे और वह मटिया महल से विधायक हैं। केजरीवाल ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आसिम को मंत्री पद से हटाए जाने की घोषणा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।