तुर्की की राजधानी अंकारा में शनिवार को दो बड़े ब्लास्ट हुए। इसमें 30 लोगों की मौत हुई है। करीब 126 लोग जख्मी हुए हैं। होम मिनिस्ट्री ने इसकी पुष्टि की है। ब्लास्ट के ऐन वक्त का वीडियो भी सामने आया है लोकल मीडिया के मुताबिक, ब्लास्ट रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट पर हुए। यह तुर्की के बेहद बिजी इलाकों में से एक है। इस स्टेशन से रोजाना 181 ट्रेनें गुजरती हैं। हुर्रियत न्यूजपेपर के मुताबिक, दोनों ही हमले सुसाइड बॉम्बर्स ने किए। बताया जा रहा है कि जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वहां पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सपोर्टर्स पीस मार्च निकालने के लिए जुटे थे। ये मार्च लेबर यूनियन ने बुलाया था। इसका मकसद कुर्दिश आतंकियों और सेना के बीच चल रहे संघर्ष के खिलाफ प्रदर्शन करना था। इसमें कई एनजीओ भी पहुंचे थे। अब तक किसी भी संगठन ने ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस घटना के बाद ऑर्गेनाइजर्स ने मीटिंग बुलाकर मार्च में शामिल होने आए लोगों को अपने शहर लौट जाने को कहा। साथ ही, जख्मी लोगों को लिए अंकारा हॉस्पिटल में लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।