बिहार में पहले चरण के लिये मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुआ है। पांच चरणों में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत दस जिलों के कुल 49 विधानसभा क्षेत्रों में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। पहले चरण के तहत समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और जमुई जिलों के 49 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।