पहले चरण में मतदान का रिकाॅर्ड टूटा
(India)
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दस जिलों की 49 सीटों पर सोमवार को हुए चुनाव में 2010 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकॉर्ड टूट गया. 2010 के विधानसभा चुनाव में इन जिलों की इतनी ही सीटों पर औसत 50.85 फीसदी वोट पड़े थे. इस बार इन सीटों पर वोट का प्रतिशत 57 रहा. पिछले चुनाव की तुलना में यहां इस बार 6. 15 फीसदी ज्यादा वोट डाले गये. इनमें महिला वोटरों की तादाद 59.5 और पुरुषों की 54.5 फीसदी रही. महिलाओं ने पिछले चुनाव में भी मर्दो की अपेक्षा बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।