बिहार में दूसरे चरण का मतदान जारी
(India)

32 विधानसभा सीटों के लिए बिहार में दूसरे चरण का मतदान जारी है। पहले दो घंटे में सिर्फ 10.76 प्रतिशत मतदान की खबर है। पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतार लगी हुई है। अभी तक मिल रही खबर के अनुसार, भभुआ का निभी बूथ का इवीएम खराब अभीतक मतदान शुरू नहीं हुआ। रफीगंज के पिपरा बूथ में बम लगाए जाने की सूचना। मधुरामपुर बूथ संख्या 61 पर भी मतदान 20 मिनट देरी से हुई मतदान। अकोढी गोला (रोहतास) मॉडल बूथ 49 पर एवीएम सील करने नही आने के कारण पोलिंग में देर 7.15 तक मतदान नही हुई शुरूद्य बराढी मॉडल बूथ न 49 पर 20 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान। पत्नी के साथ साइकिल से वोट देने पहुचे गया टाउन से बीजेपी के उमीदवार प्रेम कुमार। जहानाबाद के नक्सल प्रभावित बूथ नंबर 153 और 156 पर ईवीएम में खराबी आने से देर से शुरू हुआ मतदान। गया के इमामगंज में वोटिंग कराने आए सुरक्षा जवान हरेन्द्र सिंह गुर्जर की हार्ट अटैक से मौत हो गई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।