दूसरे चरण में 12 बजे तक 36.27 प्रतिशत मतदान
(India)
32 विधानसभा सीटों के लिए बिहार में दूसरे चरण का मतदान जारी है। 12 बजे तक 36.27 प्रतिशत मतदान की खबर है। छह जिलों में हो रहे मतदान के लिए वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतार लगी हुई है। सबसे अधिक मतदान प्रतिशत गया में देखा गया है। जबकि सबसे कम जहानाबाद में चल रहा है। अभी तक मिल रही खबर के अनुसार, भभुआ का निभी बूथ का म्टड खराब अभीतक मतदान शुरू नहीं हुआ। रफीगंज के पिपरा बूथ में बम लगाए जाने की सूचना। मधुरामपुर बूथ संख्या 61 पर भी मतदान 20 मिनट देरी से हुई मतदान। अकोढी गोला (रोहतास) मॉडल बूथ 49 पर एवीएम सील करने नही आने के कारण पोलिंग में देर 7. 15 तक मतदान नही हुई शुरूद्य बराढी मॉडल बूथ न 49 पर 20 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान। कैमूर में हमारे संवाददाता के अनुसार चारों सीटों पर अबतक शांतिपूर्ण मतदान, बूथों पर लगी लंबी कतार। पत्नी के साथ साइकिल से वोट देने पहुचे गया टाउन से बीजेपी के उमीदवार प्रेम कुमार। जहानाबाद के नक्सल प्रभावित बूथ नंबर 153 और 156 पर ईवीएम में खराबी आने से देर से शुरू हुआ मतदान। गया के इमामगंज में वोटिंग कराने आए ब्त्च्थ् के जवान हरेन्द्र सिंह गुर्जर की हार्ट अटैक से मौत। डच् के रहने वाले बताये जा रहे है। रात 2 बजे की घटना। बूथ 110 पर थे तैनात।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।