दूसरे चरण में 55 प्रतिशत मतदान
(India)


बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 32 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। अगर इस बार के वोटिंग प्रतिशत पर नजर डालें तो कुल मतदान 54.82 प्रतिशत रहा। यानी दूसरे चरण में छह जिलों की जनता मतदान के मामले में प्रथम चरण के मतदान प्रतिशत 57 से पीछे रह गई। लेकिन अगर विधानसभा चुनाव 2010 से तुलना करें तो इस बार नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों ने घर से निकल कर वोट डाला है और पिछली बार के 52 प्रतिशत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पांच बजे तक मतदान खत्म होने के बाद जारी जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में कुल मतदान 54.82 प्रतिशत रहा। इससे पूर्व हम के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी तीन बजे के करीब अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच गया के डुमरिया के मैघरा थाने के हरानी रोड पर आईईडी बम मिलने की खबर है। इसके अलावा औरंगाबाद में भी केन बम मिला। नक्सल प्रभावित सभी जिलों में कोबरा फोर्स को खासतौर पर मुस्तैद किया गया है। इसके अलावा खोजी कुत्ते भी लगातार सर्च आॅपरेशन में लगे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।