न्यायिक नियुक्तियों पर सरकार ने तैयार किया जवाब
(India)
सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को खारिज करने के बाद अब केंद्र सरकार एक बार फिर अपना पक्ष रखने की कोशिशों में लगी है. सुप्रीम कोर्ट को दिए जाने वाले जवाब में सरकार का प्लान है कि उच्च स्तरीय न्यायिक नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए.सरकार का कहना है कि न्यायिक नियुक्ति से संबंधित जानकारी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी की जाए ताकि सर्वोच्च अदालत के कोलेजियम सिस्टम में ज्यादा पारदर्शिता बरकार रहे. 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने छश्र।ब् को असंवैधानिक घोषित करते हुए कोलेजियम सिस्टम में सुधार के सुझाव मांगे थे. साथ ही मामले की सुनवाई के लिए 3 नवंबर की तारीख तय की.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।