नेताजी बोस मामले में सरकार ने मांगी रूस से मदद
(India)
नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष से इन फाइलों के लिए मदद मांगी है। रूस ने भी भरोसा दिलाया है कि वह जरूर मदद करेगा। पीएम मोदी के ऐलान के बाद नेता जी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रूसी खुफिया एजेंसियों के पास नेताजी से जुड़ी अहम जानकारियां हैं. बीते दिनों बोस के परिजनों ने पीएम मोदी से मिलकर रूस और ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों के पास रखी फाइलें सार्वजनिक करने की गुजारिश की थी । पीएम मोदी ने बीते दिनों ऐलान किया था कि केंद्र सरकार नेताजी से जुड़ी फाइलें 23 जनवरी को सार्वजनिक करेगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार उनसे जुड़ी 64 फाइलें सार्वजनिक कर चुकी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।