आज अमरावती की आधारशीला रखेंगे प्रधानमंत्री
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज गुंटूर जिले के एक गांव में आंध्र प्रदेश के राजधानी शहर अमरावती की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर एक बड़ा आयोजन किया जाएगा जिसके लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्य सरकार के सलाहकार रूसंचाररू पाराकला प्रभाकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कृष्णा नदी के किनारे स्थित उद्दंडरायुनिपालेम गांव में आयोजित होने वाले समारोह में करीब चार से पांच लाख लोग शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी विजयवाड़ा से करीब 40 किलोमीटर दूर हो रहे समारोह में प्रधानमंत्री करीब 90 मिनट तक रहेंगे और वह राजधानी शहर का शिलान्यास करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।