मुठभेड़ में आतंकी मारा गया
(India)
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तंगमार्ग इलाके में बुधवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया. जबकि इस दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तंगमार्ग के कुंजेर इलाके में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट के आसपास शुरू हुई और अब तक जारी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।