बांद्रा कुर्ला में एयर फोर्स के हेलिकाॅप्टर की आपात लैंडिंग
(India)
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी बीकेसी क्षेंत्र के एक खुले मैदान में बुधवार दोपहर को भारतीय एयरफोर्स के एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर में आर्मी के छह अफसर उपस्थित थे। ये सभी सुरिक्षत हैं। हेलिकॉप्टर मुंबई एयरबेस की तरफ जा रहा था। अचानक हेलिकॉप्टर को एक खुले मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इलाके में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया जाता है कि हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।