दिल्ली में रावण दहन में पहुंचीं कई हस्तियां
(India)
दशहरा के मौके पर देश में असहिष्णुता की बढ़ती घटनाओं के बीच राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने एक बार फिर लोगों से देश में एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की. दशहरा के मौके पर दिल्ली के लालकिला स्थित सुभाष मैदान से राष्ट्रपति ने लोगों को संबोधित करते हुए आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की सुभाष मैदान में हुए इस दशहरा उत्सव में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा दूसरे नेताओं ने रावण का पुतला दहन देखा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।