पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
(India)
पाकिस्तान ने 52 दिन बाद शुक्रवार को फिर सीजफायर तोड़ा. एक ही दिन में दो बार फायरिंग की. पहले शाम करीब पांच बजे जम्मू के सांबा सेक्टर में आम लोगों को निशाना बनाया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए. फिर देर रात करीब 11 बजे सांबा में ही दोबारा फायरिंग करने लगा. फायरिंग देर रात 2.30 बजे तक होती रही.बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब 5रू05 मिनट पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बगैर उकसावे के गोलीबारी की. सांबा सेक्टर के बीएसएफ नाका और असैन्य मजदूरों को निशाना बनाया जो भारतीय सरजमीं के भीतर निर्माण कार्य में लगे थे.प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया . दोनों ओर से गोलीबारी शाम साढ़े पांच बजे थमी. एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।