रेप के लिए मोबाइल फोन जिम्मेदार-आजम
(India)
उत्तर प्रदेश के कद्दावर मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। खान ने देश में हो रही रेप की घटनाओं के लिए मोबाइल फोन को जिम्मेदार ठहराया है। देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए आजम ने कहा कि पूरा देश लगभग जल रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कश्मीर, दादरी सब आपके सामने है। ढाई साल की बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही है। क्यों? इसकी वजह मोबाइल फोन हैं। यहां तक कि गांवों में भी लोग डाउनलोड कर चीजें देख सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।