साहित्य अकादमी ने की साहित्यकारों से की पुरस्कार वापस लेने की अपील
(India)
लेखक एमएम कलबुर्गी की हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए साहित्य अकादमी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर राज्य एवं केंद्र सरकारों से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने की अपील की और लेखकों से कहा कि वे ‘बढ़ती असहिष्णुता’ के खिलाफ लौटाए गए अपने पुरस्कारों को वापस ले लें। लेखकों के प्रदर्शन के मद्देनजर आयोजित एक आपातकालीन बैठक में साहित्यिक इकाई ने इस्तीफा देने वाले सदस्यों से इस्तीफे वापस लेने की भी अपील की ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।