प्रधानमंत्री ने की अंगदान की अपील
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ की शुरुआत करते हुए सबसे पहले टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और आखिरी वनडे मैच मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जनभागीदारी से देश चलाना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि आकाशवाणी कन्नूर का केंद्र जिस तरह काम कर रहा है, उसके लिए वहां के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मोदी ने कहा कि हर साल एक लाख लोगों को आंखों की रोशनी की जरूरत है, पर हम 25 हजार ही पूरा कर पाते हैं। पीएम ने अंगदान को महादान बताते हुए लोगों से इसके लिए अपील भी की। वहीं, पहली बार मन की बात में किसी का संदेश भी सुनाया गया। दिल्ली के देवेश ने इस संदेश में अंगदान से जुड़ा सवाल पूछा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।