पाकिस्तान से वतन लौटी भारत की बेटी गीता को डीएनए रिपोर्ट आने तक इंदौर के मूक-बधिर संस्थान में रखा जाएगा. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बात की जानकारी दी है कि गीता ने जनार्दन महतो को और उसके परिवार के लोगों को पहचानने से इनकार कर दिया है. अगर डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो ही उसे उनके हवाले किया जाएगा.14 साल पहले गलती से पाकिस्तान पहुंची गीता सोमवार को विशेष विमान के जरिए कराची से दिल्ली पहुंची. जहां विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उससे मुलाकात की. सोमवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गीता से मुलाकात की और उसकी भारत वापसी पर खुशी जाहिर की. प्रधानमंत्री ने गीता की पाकिस्तान में देखभाल करने वाली ईदी फाउंडेशन को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।