तीसरे चरण की 50 सीटों पर हो रहा है मतदान
(India)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। 50 सीटों के लिए हो रहे मतदान में शुरुआती दो घंटे में 9.12 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। सबसे अधिक वोटिंग का रुझान वैशाली जिले में देखने को मिल रहा है जहां अब तक 13.32 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं खबर मिल रही है कि विधायक अनंत सिंह की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अनंत सिंह फिलहाल में जेल से ही निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनका प्रचार प्रसार का काम उनकी पत्नी देख रही हैं। उन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। वह पोलिंग के दिन गाड़ी पर घूम रही थी। आज का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि ये राजद सुप्रीमो लालू यादव, मुख्यमंत्री और जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पास का गढ़ माना जाता है। जबकि पिछले चुनाव के हिसाब से ये क्षेत्र भाजपा का गढ़ है। ये चुनाव सबसे अहम है लालू के लिए क्योंकि उनके दोनों बेटे चुनाव मैदान में हैं। अभी तक मिली खबरों के मुताबिक हाजीपुर में कलेक्टरेट परिसर में जिला परिषद ऑफिस का बूथ नंबर 77 का ईवीएम खराब। 7.54 तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। इसके अलावा बिहारशरीफ के रहुई के डिहरा में वोट बहिष्कार कर दिया लोगों ने। वहीं मनेर हाई स्कूल में बूथ नंबर 45, 46, 47 को मॉडल बूथ बनाया गया। बक्सर के राजपुर विधानसभा क्षेत्र के इटाढ़ी में भीड़ इतनी हो गई कि मतदान केंद्र के कैम्पस का मेन गेट खोल खोलना पड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।