बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल वोटिंग 53.32 प्रतिशत रहा। सबसे अधिक वोट बक्सर जिले में पड़े। जहां कुल 56.58 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा सबसे कम वोटिंग पटना में हुई। यहां 51.82 प्रतिशत वोट पड़े। आज चुनाव मैदान में कुल 808 उम्मीदवार हैं, इनमें से 71 महिला प्रत्याशी हैं। तीसरे चरण की ये 50 सीटें पटना, वैशाली, सारण, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिलों में हैं। तीसरे चरण में एक करोड़ 45 लाख 50 हजार 62 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सामान्य पुरुष मतदाता 78 लाख 48 हजार 207 व महिला मतदाताओं की संख्या 67 लाख एक हजार 274 व अन्य 581 मतदाता शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।