अक्टूबर का महीना अभी बीता नहीं है कि उत्तर भारत में ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं ने गर्मी की छुट्टी कर दी. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले पड़े. मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. दिल्ली में तो बुधवार को रात 10 बजे ही पारा गिरकर 19 डिग्री हो गया.राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ठंड ने बाकायदा दस्तक दे दी है. राजधानी दिल्ली में बुधवार को ठंड का पहला कदम पड़ा. सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगीं. मौसम गुलाबी हो गया. दिल्ली में रात साढ़े नौ बजे तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले दो दिन में पारा और गिरेगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।